शेयर बाजार आज हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 325 अंक और निफ्टी इतना चढ़ा
क्या है खबर?
शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में आज (20 मार्च) बढ़त दर्ज हुई है। सेंसेक्स 325 अंक की बढ़त के साथ आज 74,532.96 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 112 अंक चढ़कर 23,114.50 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी आज पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 114 अंक के बढ़त के साथ 15,572.60 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज टाटा एलेक्सी, आइनॉक्स विंड और लौरस लैब्स ने क्रमशः 4.91 फीसदी, 4.83 फीसदी और 4.48 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वोडाफोन-आइडिया और जिंदल स्टील के शेयरों में भी क्रमशः 4.47 फीसदी और 4.25 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। पेट्रोनेट LNG, MCX इंडिया, BSE लिमिटेड, लोढ़ा डेवलपर और हिंडाल्को क्रमशः 4.87 फीसदी, 4.58 फीसदी, 3.07 फीसदी, 2.57 फीसदी और 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.34 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।