शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 989 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 286 अंक उछला
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (19 नवंबर) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 989 अंक की बढ़त के साथ आज 83,021.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 286 अंक बढ़कर 25,514.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 172 अंकों की बढ़त के साथ 17,756.15 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज वोल्टास, इंडियन रेवेन्यू और मारुति सुजुकी ने क्रमशः 9.03 फीसदी, 8.31 फीसदी और 7.58 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। ब्लू स्टार और अंबर एंटरप्राइज के शेयरों में भी क्रमशः 7.44 फीसदी और 7.38 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
वन 97 पेटीएम, इंफोसिस, PB फिनटेक, मफसिस और टेक महिंद्रा क्रमशः 8.68 फीसदी, 3.13 फीसदी, 2.71 फीसदी, 2.18 फीसदी और 2.16 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.29 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 1.61 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।