शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 633 अंक उछलकर हुआ बंद, 3 दिन में 2,100 अंक चढ़ा
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (18 मार्च) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 633 अंक की बढ़त के साथ आज 76,704.13 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 196 अंक चढ़कर 23,777.80 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 3 दिनों में 2,100 अंक चढ़ चुका है। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 326 अंकों की बढ़त के साथ 15,983.45 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज एंजल वन, NBCC (इंडिया) और कोफोर्ज ने क्रमशः 8.86 फीसदी, 6.39 फीसदी और 5.41 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। वन 97 पेटीएम और KPIT टेक के शेयरों में भी क्रमशः 5.32 फीसदी और 5.29 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। वेदांता, MCX इंडिया, सोलर इंडस्ट्रीज, नालको और हिन्द जिंक क्रमशः 2.91बफीसदी, 2.57 फीसदी, 2.39 फीसदी, 1.90 फीसदी और 1.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.55 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.50 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।