शेयर बाजार: सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी में दर्ज हुई इतनी तेजी
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (17 मार्च) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 567 अंक की बढ़त के साथ आज 76,070.84 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 172 अंक चढ़कर 23,581.15 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 159 अंकों की बढ़त के साथ 15,656.75 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज नालको, सेल और इटरनल ने क्रमशः 6.15 फीसदी, 6.11 फीसदी और 5.67 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। MCX इंडिया और टाटा स्टील के शेयरों में भी क्रमशः 4.55 फीसदी और 4.54 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। परसिस्टेंट, टाटा एलेक्सी, हिन्दपेट्रो, विप्रो और बंधन बैंक क्रमशः 2.36 फीसदी, 2.35 फीसदी, 2.15 फीसदी, 1.94 फीसदी और 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.56 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.54 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।