शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 544 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी इतना उछला
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (16 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त के साथ आज 76,808.48 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 135 अंक चढ़कर 23,989.15 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 105 अंकों की बढ़त के साथ 17,607.15 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज PG एलेक्टरोप्लास्ट, कोफोर्ज और सुजिओं एनर्जी ने क्रमशः 7.03 फीसदी, 4.44 फीसदी और 4.23 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। HCL टेक और SBI कार्ड्स के शेयरों में भी क्रमशः 3.55 फीसदी और 3.45 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। नालको, उनो मिंडा, विशाल मेगा मार्केट, हिंडाल्को और हुंडई मोटर्स क्रमशः 4.11 फीसदी, 3.22 फीसदी, 3.11 फीसदी, 3.11 फीसदी और 2.73 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.47 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।