Loading...
शेयर बाजार: सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद, निफ्टी थोड़ा फिसला
सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद

शेयर बाजार: सेंसेक्स हरे निशान पर हुआ बंद, निफ्टी थोड़ा फिसला

Jul 16, 2026
04:11 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (16 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1 अंक की बढ़त के साथ आज 77,186.87 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 5 अंक टूटकर 24,072.75 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 51 अंकों की गिरावट के साथ 17,985.10 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज ABB इंडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजी और IEX ने क्रमशः 6.43 फीसदी, 6.27 फीसदी और 4.92 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। UPL और BHEL के शेयरों में भी क्रमशः 4.78 फीसदी और 4.18 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

ICICI लोंबार्ड, HDFC AMC, नुवामा वेल्थ, निप्पन और ICICI प्रूडेंटिया क्रमशः 10.51 फीसदी, 4.65 फीसदी, 3.80 फीसदी, 3.74 फीसदी और 3.10 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत हुई कम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज मामूली बदलाव देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.42 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी महंगा होकर 2.20 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

ADVERTISEMENT