शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी भी मजबूत
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (15 जुलाई) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 130 अंक की बढ़त के साथ आज 77,185.43 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26 अंक चढ़कर 24,078.50 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 48 अंकों की बढ़त के साथ 18,036.75 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज हिटाची एनर्जी, ABB इंडिया और GE वेर्नोवा TD ने क्रमशः 4.59 फीसदी, 4.53 फीसदी और 4.40 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। फोर्स मोटर्स और स्विगी के शेयरों में भी क्रमशः 4.37 फीसदी और 4.36 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।
पतंजलि फूड्स, टाटा एलेक्सी, अडाणी पावर, अडाणी ग्रीन एनर्जी और डिलीवरी क्रमशः 14.64 फीसदी, 4.78 फीसदी, 3.18 फीसदी, 3.06 फीसदी और 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।
आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.42 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.20 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।
खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।