शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 1,263 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 388 अंक उछला
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (15 अप्रैल) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,263 अंक की बढ़त के साथ आज 78,111.24 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 388 अंक चढ़कर 24,231.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 373 अंकों की बढ़त के साथ 16,699.40 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज PG इलेक्ट्रोप्लास्ट, सुजलॉन एनर्जी और सीमेंस ने क्रमशः 10.49 फीसदी, 7.13 फीसदी और 6.96 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। आइनॉक्स विंड और एंजल वन के शेयरों में भी क्रमशः 6.69 फीसदी और 6.17 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इंडस टावर्स, ऑयल इंडिया, इंडियन बैंक, डॉक्टर रेड्डीज लैब्स और दिल्लीवरी क्रमशः 4.15 फीसदी, 2.91 फीसदी, 2.12 फीसदी, 1.46 फीसदी और 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.53 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.51 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।