शेयर बाजार आज बड़ी बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 1,695 अंक उछला
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (12 जून) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1,695 अंक की बढ़त के साथ आज 75,527.95 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23,622.90 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 400 अंकों की बढ़त के साथ 17,265.90 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज अशोक लेलैंड, आइनॉक्स विंड और चोल इन्वेस्टमेंट ने क्रमशः 10.01 फीसदी, 8.55 फीसदी और 7.78 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। श्रीराम फाइनेंस और L&T फाइनेंस के शेयरों में भी क्रमशः 7.75 फीसदी और 7.42 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। नेस्ले, ऑयल इंडिया, ONGC, टेक महिंद्रा और प्रीमियर एनर्जीज क्रमशः 3.29 फीसदी, 2.69 फीसदी, 2.53 फीसदी, 2.45 फीसदी और 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत बड़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.47 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।