शेयर बाजार: सेंसेक्स आज 893 अंक टूटकर हुआ बंद, निवेशकों के 6 लाख करोड़ रुपये डूबे
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (23 जून) सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 893 अंक की गिरावट के साथ आज 76,200.68 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 278 अंक टूटकर 23,824.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 160 अंकों की गिरावट के साथ 17,639.80 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज लौरस लैब्स, अरबिंदो फार्मा और इंफो एज ने क्रमशः 3.14 फीसदी, 2.84 फीसदी और 2.75 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। जायडस लाइफ और भारत फोर्ज के शेयरों में भी क्रमशः 2.46 फीसदी और 2.31 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। वेदांता, नालको, हिंद जिंक, जिंदल स्टील और अशोक लेलैंड क्रमशः 7.90 फीसदी, 5.97 फीसदी, 4.61 फीसदी, 4.36 फीसदी और 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
भरोसा
एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से टूटा निवेशकों का भरोसा
शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट की सबसे बड़ी वजह एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर बिकवाली रही। MSCI इमर्जिंग एशिया इंडेक्स 4 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 10 प्रतिशत गिर गया। ताइवान के शेयर बाजार में भी तेज कमजोरी देखी गई। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे उभरते बाजारों से दूरी बनाने का रुख मजबूत हुआ।
दबाव
IT और मेटल शेयरों में बिकवाली से बढ़ा दबाव
बाजार में गिरावट की दूसरी बड़ी वजह IT और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और सख्त मौद्रिक नीति की आशंकाओं से टेक्नोलॉजी कंपनियों की भविष्य की कमाई को लेकर चिंता बढ़ी। वहीं, वैश्विक आर्थिक सुस्ती और मांग कमजोर पड़ने की आशंकाओं ने धातु कंपनियों के शेयरों पर दबाव बढ़ा दिया।
कीमत
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.45 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.27 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।