आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 931 अंक टूटा
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (9 अप्रैल) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 931 अंक की गिरावट के साथ 76,631.65 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 222 अंक फिसलकर 23,775.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 36 अंक की बढ़त के साथ 16,246.35 अंक पर बंद हुआ है।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज हिताची एनर्जी, एंजल वन और BHEL ने क्रमशः 5.40 फीसदी, 5.30 फीसदी और 4.33 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। हिंडाल्को और हिंदुस्तान एरोनॉटिकल के शेयरों में भी क्रमशः 3.56 फीसदी और 3.21 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इंटरग्लोब एविएशन, CG कंज्यूमर, उनो मिंडा, जियो फाइनेंशियल और केफीन टेक क्रमशः 3.61 फीसदी, 3.31 फीसदी, 3.27 फीसदी, 3.25 फीसदी और 2.95 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.35 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।