शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, मध्य पूर्व में युद्ध से सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा
क्या है खबर?
शेयर बाजार में आज (2 मार्च) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। मध्य पूर्व में युद्ध के कारण आज सेंसेक्स 1,048 अंक की गिरावट के साथ 80,038.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 312 अंक फिसलकर 24,865.70 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 245 अंक की गिरावट के साथ 16,520.35 अंक पर बंद हुआ।
गेनर्स लूजर्स
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज सोलर इंडस्ट्रीज, मुथूट फाइनेंस और ट्यूब इन्वेस्ट ने क्रमशः 3.59 फीसदी, 3.53 फीसदी और 3.06 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। KEI इंडस्ट्रीज और MCX इंडिया के शेयरों में भी क्रमशः 2.47 फीसदी और 2.27 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इंटरग्लोब एविएशन, रेल विकास, इंडियन रिन्यू, लार्सन और अडाणी एंटरप्राइज क्रमशः 6.36 फीसदी, 5.34 फीसदी, 5.17 फीसदी, 4.95 फीसदी और 4.62 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
कीमत
सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.67 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।