LOADING...
अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार कल रहेगा बंद?
इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा

अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार कल रहेगा बंद?

Apr 13, 2026
06:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के कारण 14 अप्रैल को बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। निवेशक बुधवार 15 अप्रैल से फिर से सामान्य ट्रेडिंग कर सकेंगे और बाजार अपने नियमित तय समय पर खुलेगा और सभी गतिविधियां सामान्य रूप से शुरू होंगी।

MCX

MCX और ट्रेडिंग से जुड़ी जानकारी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह के सत्र में पूरी तरह बंद रहेगा। सुबह 09;00 बजे से शाम 05:00 बजे तक कोई भी ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी। हालांकि, शाम का सत्र यानी 05:00 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा। इसका मतलब है कि कमोडिटी ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों को केवल शाम के समय ही कारोबार करने का सीमित अवसर मिलेगा और वे उसी समय अपने लेनदेन पूरे कर पाएंगे।

छुट्टियां

2026 में बाजार की बाकी छुट्टियां

इस साल भारतीय शेयर बाजार में कई महत्वपूर्ण ट्रेडिंग छुट्टियां पहले से तय की गई हैं। अप्रैल के बाद अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर होगी। इसके बाद 28 मई को बकरीद और 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। सितंबर में गणेश चतुर्थी और दिसंबर में क्रिसमस पर बाजार बंद रहेगा। वहीं, अक्टूबर और नवंबर में भी दो-दो छुट्टियां तय हैं, जिससे पूरे साल में कई बार कारोबार पूरी तरह प्रभावित होगा।

Advertisement