Loading...
स्पाइसजेट ने की 22 स्पेशल उड़ानें शुरू करने की घोषणा, जानिए तारीख और मार्ग
स्पाइसजेट 10 अक्टूबर से अतिरिक्त उड़ानें शुरू करेगी

स्पाइसजेट ने की 22 स्पेशल उड़ानें शुरू करने की घोषणा, जानिए तारीख और मार्ग

Sep 26, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

दुर्गा पूजा को देखते हुए स्पाइसजेट ने त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 10 अक्टूबर से 22 स्पेशल उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इन अतिरिक्त सेवाओं से कोलकाता और बागडोगरा के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ये उड़ानें इन जगहों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और दूसरे शहरों से जोड़ेंगी। ये सेवाएं दुर्गा पूजा के दौरान और उसके बाद होने वाली यात्रा की भीड़ के समय चलेंगी।

कनेक्टिविटी

इन शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

एक पोस्ट में एयरलाइन ने कहा, "जब त्योहार बड़ा होता है तो नेटवर्क भी बड़ा होना चाहिए। स्पाइसजेट 10 अक्टूबर से 22 स्पेशल उड़ानें शुरू कर रही है, जिससे दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता और बागडोगरा के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जहां जश्न मनाया जा रहा है, वहां के लिए और ज्यादा कनेक्टिविटी।"

इन अतिरिक्त सेवाओं से कोलकाता और बागडोगरा को जोड़ने वाले कई मार्गों पर उड़ान की क्षमता बढ़ेगी। कोलकाता-दिल्ली, मुंबई-बेंगलुरु के बीच भी अतिरिक्त उड़ाने चलाएगी।

फायदा 

कोलकाता में नहीं बदलना होगा विमान 

त्योहारों के दौरान बागडोगरा से यात्रा करने वाले यात्रियों के पास दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए भी ज्यादा उड़ान विकल्प होंगे।

अपने नेटवर्क को बढ़ाने के तहत स्पाइसजेट कोलकाता होते हुए मुंबई-पोर्ट ब्लेयर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू करेगी। एयरलाइन के अनुसार, इस सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोलकाता में विमान बदलने की जरूरत नहीं होगी।

मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि इन अतिरिक्त सेवाओं का मकसद यात्रा के और विकल्प देना है।

ADVERTISEMENT