LOADING...
स्पेस-X का IPO जल्द होगा लॉन्च, 7,000 अरब रुपये जुटाने की है योजना
स्पेस-X का IPO जल्द होगा लॉन्च

स्पेस-X का IPO जल्द होगा लॉन्च, 7,000 अरब रुपये जुटाने की है योजना

Mar 25, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X जल्द आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लॉन्च करने की तैयारी में है। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस हफ्ते के आखिर या अगले हफ्ते रेगुलेटर्स के पास अपना प्रॉस्पेक्टस जमा कर सकती है। यह कदम कंपनी के लिए बड़ा माना जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद निवेशकों के बीच उत्साह बढ़ गया है और लोग इस संभावित IPO पर नजर बनाए हुए हैं।

रकम

कितनी रकम जुटाने की योजना?

रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस-X इस IPO के जरिए 75 अरब डॉलर (लगभग 7,000 अरब रुपये) से ज्यादा की रकम जुटाने की योजना बना रही है। हालांकि, पहले कुछ रिपोर्ट में यह अनुमान 50 अरब डॉलर तक बताया गया था। कंपनी की वैल्यू भी इस कदम के बाद काफी बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि यह IPO दुनिया के सबसे बड़े ऑफर में से एक बन सकता है, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश का दायरा और बढ़ सकता है।

योजना

निवेशकों के लिए क्या है योजना?

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इस IPO में आम निवेशकों की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी तय नहीं हुआ है और इसमें बदलाव संभव है। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें निवेश कर सकें। अगर यह योजना सफल होती है, तो स्पेस-X की कुल वैल्यू 1.75 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 165 लाख करोड़ रुपये) से भी ज्यादा पहुंच सकती है।

Advertisement