LOADING...
सोनी समेत इन बड़ी कंपनियों ने इस महीने की कर्मचारियों की छंटनी
सोनी ने कर्मचारियों की छंटनी की है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

सोनी समेत इन बड़ी कंपनियों ने इस महीने की कर्मचारियों की छंटनी

Feb 28, 2024
10:05 am

क्या है खबर?

वैश्विक स्तर पर दुनिया की कई टेक कंपनियां इस साल भी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। टेक कंपनी सोनी ने भी अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती करने की घोषणा की है, जिससे 8 प्रतिशत कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सोनी के अलावा इस महीने में छंटनी करने वाली कंपनियों में सिस्को, मोजिला, अमेजन और इंडिगो समेत कई अन्य कंपनियों के नाम शामिल हैं।

छंटनी

सोनी के अलावा इन बड़ी कंपनियों ने इस महीने की छंटनी 

सोनी ने कहा है कि वह अपने विभिन्न टीमों का पुनर्गठन कर रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर करीब 900 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के अनुसार, इस महीने दुनियाभर की 65 कंपनियों ने 14,300 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। इसी महीने अमेजन ने अपने अलग-अलग विभागों से करीब 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और सिस्को ने भी 4,200 नौकरियों में कटौती करने का फैसला किया है।

छंटनी

इस साल इतने कर्मचारियों की हुई छंटनी

लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 28 फरवरी के बीच दुनियाभर की 176 कंपनियों ने 45,350 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। हाल ही में मोजिला, लीशियस और वॉइस मीडिया ने भी क्रमशः अपने 60, 80 और 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। भारतीय एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि वह अपने 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकलेगी। पैरामाउंट ग्लोबल भी अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।