निवेश के लिए एक या कई इंवेस्टमेंट ऐप का करें इस्तेमाल? जानिए कैसे करें चुनाव
क्या है खबर?
किसी भी निवेशक का फोन देखने पर आपको उसमें कम से कम एक इंवेस्टमेंट ऐप जरूर मिल जाएगा। कुछ लोग एक ही प्लेटफॉर्म से म्यूचुअल फंड, स्टॉक, बॉन्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खरीदते हैं। दूसरी तरफ, कुछ लोगों के अकाउंट अलग-अलग बैंकों, ब्रोकरेज और वेल्थ मैनेजमेंट ऐप्स में फैले होते हैं। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उन्होंने नए ऑफर आने पर उनमें साइन-अप कर लिया। आइए जानते हैं निवेश के लिए एक या कई ऐप्स रखना सही रहता है।
एक प्लेटफॉर्म
एक प्लेटफॉर्म के क्या हैं फायदे?
ज्यादातर निवेशकों के एक ही प्लेटफॉर्म को पसंद करने की एक वजह है। आपको अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं है।
टैक्स फाइल करते समय आपको एक ऐप से दूसरे ऐप पर जाने या दूसरी वेबसाइट्स से अपने स्टेटमेंट डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।
आपका पूरा इंवेस्टमेंट पोर्टफाेलियो एक ही जगह पर मिल जाएगा। यह उनके लिए खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है जो SIP का इस्तेमाल करते हैं या कभी-कभी ही निवेश करते हैं।
नुकसान
एक ऐप पर निर्भर रहने के ये हैं नुकसान
अगर, आप एक ही प्लेटफॉर्म रखते हैं तो ट्रेडिंग के किसी अहम दिन साइट में कोई दिक्कत आती है तो हो सकता है कि आप अपने इंवेस्टमेंट का एक्सेस खो दें।
दूसरी साइट्स पर भी उपलब्ध उत्पादों की संख्या पर पाबंदियां हो सकती हैं या कुछ उत्पादों की लागत ज्यादा हो सकती है।
हालांकि, फंड हाउस, डिपॉजिटरी या रेगुलेटेड कंपनी के पास आपके इंवेस्टमेंट सुरक्षित रहेंगे, लेकिन कभी-कभी उन्हें एक्सेस करना आसान नहीं होगा।
कई प्लेटफॉर्म
किसके लिए फायदेमंद है कई प्लेटफॉर्म?
हर सर्विस प्रोवाइडर सब कुछ करने की कोशिश नहीं करता।
हो सकता है कि कोई बहुत अच्छा स्टॉक-ट्रेडिंग अनुभव दे, किसी के पास बेहतर रिसर्च टूल्स हों और कोई म्यूचुअल फंड निवेश या फिक्स्ड-इनकम प्रोडक्ट्स के लिए ज्यादा सही हो।
जो निवेशक इन अंतरों को समझते हैं वे कभी-कभी अलग-अलग जरूरतों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म चुनते हैं, बजाय इसके कि वे एक ही ऐप से हर चीज में बेहतरीन होने की उम्मीद करें।
फायदा
अलग-अलग जगह निवेश करने का नुकसान
कई प्लेटफॉर्म का उपयोग बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।
कुछ सालों बाद लोगों को अक्सर यह याद रखने में मुश्किल होती है कि उन्होंने कहां निवेश किया था, कौन-सी SIP अभी चालू हैं या कौन-सा बैंक अकाउंट किस प्लेटफॉर्म से जुड़ा है।
इमरजेंसी के समय परिवार के सदस्यों के लिए यह और भी ज्यादा उलझन भरा हो सकता है। जब पैसा बहुत सारी जगहों पर फैला हो तो निवेश का रिकॉर्ड रखना बहुत मुश्किल हो जाता है।
चुनाव
दोनों में कौनसा विकल्प चुनें?
ऐसा कोई पक्का नियम नहीं है कि हर इंवेस्टर को एक ही प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करना चाहिए या कई।
अगर, कोई एक प्लेटफॉर्म आपको जरूरी प्रोडक्ट्स, सही कीमत और अच्छा यूजर एक्सपीरियंस देता है तो चीजों को आसान रखना ही समझदारी है।
दूसरी ओर, अगर अलग-अलग प्रोवाइडर्स अलग-अलग इंवेस्टमेंट के लिए वाकई बेहतर सर्विस देते हैं तो एक से ज्यादा प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करना भी ठीक हो सकता है, बशर्ते आप चीजों को व्यवस्थित रखें।