Loading...
क्या PPF मैच्योर होने के बाद पूरा पैसा निकालें या जारी रखें?
PPF मैच्योर होने के बाद आपके सामने कई विकल्प होते हैं

क्या PPF मैच्योर होने के बाद पूरा पैसा निकालें या जारी रखें?

Aug 02, 2026
04:42 pm

क्या है खबर?

कई पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) निवेशक 15 साल की मैच्योरिटी अवधि पूरी होते ही उसमें जमा पैसे निकालने की तैयारी कर लेते हैं। हालांकि, अकाउंट को तुरंत बंद करना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। आपके लक्ष्यों के आधार पर PPF को जारी रखना ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है। PPF स्कीम के तहत अकाउंट को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं मैच्योरिटी के बाद PPF अकाउंट के लिए कौन-सा विकल्प चुनना सही रहेगा।

पहला विकल्प 

निवेश के साथ जारी रखें खाता  

अकाउंट होल्डर या तो नए डिपॉजिट के साथ इसे जारी रख सकता है या फिर बिना कोई और पैसा जमा किए पहले से जमा राशि को निवेशित रहने दे सकता है।

अगर, आप निवेश जारी रखना चाहते हैं तो आपको मैच्योरिटी की तारीख से एक साल के अंदर अकाउंट को डिपॉजिट के साथ आगे बढ़ाने का विकल्प चुनना होगा।

यह विस्तार 5 साल के ब्लॉक के लिए होता है। इस दौरान आंशिक निकासी की भी अनुमति होती है।

दूसरा विकल्प 

बिना निवेश के जारी रख सकते हैं खाता 

दूसरा विकल्प यह है कि कोई व्यक्ति मैच्योर हो चुके PPF अकाउंट को बिना किसी और जमा राशि के जारी रखने का फैसला कर सकता है।

अकाउंट पर मौजूदा दर से ब्याज मिलता रहेगा और खाताधारक को साल में सिर्फ एक बार पैसे निकालने की इजाजत होगी।

अगर, आप पैसे जमा करना जारी रखने के लिए एक साल की समय-सीमा चूक जाते हैं तो आपके पास उसमें पैसा जमा कराने का विकल्प नहीं रह जाता है।

ADVERTISEMENT

निकासी 

खाता बंद करना इनके लिए सही विचार 

सभी के लिए अपनी खाते को जारी रखने का विकल्प उचित नहीं हो सकता।

किसी व्यक्ति का कोई वित्तीय लक्ष्य जल्द ही पूरा होने वाला हो, इसलिए वह मैच्योरिटी की रकम निकालकर उसे किसी तय खर्च के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

दूसरी तरफ, किसी निवेशक ने पहले से ही निश्चित आय वाले प्रोडक्ट्स में काफी निवेश कर रखा हो और वह बेहतर विविधता के लिए अपनी नई बचत को दूसरी एसेट्स में लगाने का विकल्प चुन सकता है।

ADVERTISEMENT