शॉर्ट सेलर ने पहले ही बता दिया जेंसेन-एलिस के बीच संबंध, अब हो गया खुलासा
क्या है खबर?
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग ने विवाहेतर संबंधों को स्वीकार कर लिया है। कथित और पर उनके चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। यह मामला अब उजागर हुआ, लेकिन एक अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने कुछ महीने पहले ही जेंसेन-एलिस के बीच कुछ गड़बड़ होने का अंदाजा लगा लिया था। मई में कल्पर रिसर्च ने 'एनवीडिया: द चाइना प्रॉब्लम' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में इसके संकेत दे दिए थे।
नजदीकी
पहली बार दोनों के बीच ऐसे सामने आई नजदीकी
कल्पर रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में जेंसेन और एलिस के रिश्ते को 'बेहद करीबी' बताया था। हालांकि, इसमें प्रेम संबंध या जासूसी के प्रयास का आरोप नहीं लगाया गया था।
रिपोर्ट में जेंसेन और एलिस की 2 सार्वजनिक मुलाकातों का जिक्र किया। दोनों को पहली बार जून, 2024 में ताइपे में कंप्यूटैक्स के दौरान एक साथ देखा गया था।
लगभग एक साल बाद मई, 2025 में उन्हें ताइवान में एक हांगकांग के कार्यकारी के साथ भोजन करते हुए फिल्माया गया।
अड़चन
दोनों के बीच आ गई प्रतिबंध की अड़चन
रिपोर्ट में दावा किया गया कि दूसरी बार जब एलिस को देखा गया तो वह जेंसेन के साथ सार्वजनिक रूप से दिखने से हिचकिचा रही थीं, जिसकी वजह चीन पर अमेरिका द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों को बताया गया।
बाद में फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट कहा गया है कि उन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और महिला को यह काम सौंपा गया था कि वह जेंसेन को निर्यात प्रतिबंधों में ढील देने की वकालत करने के लिए प्रेरित करे।
आरोप
एजेंसी लगा रही जासूसी का आरोप
एलिस सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड में कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं। यह कंपनी एडवांस्ड चिप्स जैसे कंप्यूटिंग रिसोर्स खरीदती है और फिर ग्राहकों को कंप्यूटिंग सेवाएं बेचती है।
बताया जाता है कि इसके ग्राहकों में चीनी कंपनी अलीबाबा भी शामिल थी।
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एलिस ने शायद जेंसेन से गोपनीय डाटा बीजिंग भेजने में कामयाबी हासिल कर ली होगी। दूसरी तरफ, बीजिंग ने इस बात से इनकार किया कि एलिस कोई खुफिया एजेंट थीं।