धूत ट्रांसमिशन के शेयर खरीदने वालों को पहले ही दिन हुआ 37 फीसदी मुनाफा
बिज़नेस
वायरिंग हार्नेस और ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन ने सोमवार (17 अगस्त) को शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 1,200 रुपये की कीमत पर खुले। यह इसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के 871 रुपये के मुकाबले 37.77 फीसदी ज्यादा थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर भी शेयरों में इसी तरह का उछाल देखा गया।
74.21 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ IPO
यह IPO निवेशकों के बीच खूब पसंद किया गया और कुल 74.21 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ। ब्लैक रॉक और ADIA जैसे बड़े विदेशी निवेशकों ने इसमें शुरुआती निवेश किया।
कंपनी ने बताया है कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, हरियाणा और तमिलनाडु में नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने में किया जाएगा।
इस दमदार शुरुआत के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 17,816 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।