Loading...
शेयर बाजार में सेंसेक्स 650 अंक टूटा, आज क्यों देखने को मिल रही गिरावट?
शेयर बाजार में सेंसेक्स 650 अंक टूटा

शेयर बाजार में सेंसेक्स 650 अंक टूटा, आज क्यों देखने को मिल रही गिरावट?

Sep 09, 2026
02:09 pm

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में आज (9 सितंबर) सुबह से ही गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ घंटे बाद सेंसेक्स 650 अंक टूटकर 74,923 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 भी करीब 1 प्रतिशत गिरकर 23,467 के निचले स्तर पर आ गया। दोनों प्रमुख सूचकांकों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में दबाव बना हुआ है। पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 2 प्रतिशत तक कमजोर हुए हैं।

#1

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत

आज शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है, इसलिए महंगे तेल से देश का आयात बिल बढ़ सकता है।

इससे महंगाई और रुपये पर दबाव बढ़ने की चिंता है। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 94.87 पर खुला है।

#2

अमेरिका-ईरान तनाव से चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भी असर बाजार पर पड़ रहा है।

रॉयटर्स और अल जजीरा की रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े कई तेल टैंकरों पर कार्रवाई की है। इस तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

निवेशक लंबे समय तक ऊंची तेल कीमतों की आशंका से सतर्क हैं, जिससे शेयर बाजार में बिकवाली बढ़ रही है।

ADVERTISEMENT

#3

IPO से बाजार में घट रही लिक्विडिटी

शेयर बाजार में गिरावट की तीसरी वजह लगातार आ रहे IPO भी हैं।

इस साल BSE पर अब तक 146 IPO लॉन्च हो चुके हैं। नए IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशक बाजार से रकम निकाल रहे हैं, जिससे शेयरों में खरीदारी के लिए उपलब्ध पैसा कम हो रहा है।

जून से IPO में लिस्टिंग गेन करीब 22 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके चलते निवेशकों का ध्यान मौजूदा शेयरों से हटकर नए IPO पर जा रहा है।

ADVERTISEMENT