LOADING...
शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,500 अंक टूटा, ट्रंप के भाषण से बढ़ी चिंता
सेंसेक्स 1,500 अंक टूटा

शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,500 अंक टूटा, ट्रंप के भाषण से बढ़ी चिंता

Apr 02, 2026
10:43 am

क्या है खबर?

भारतीय शेयर बाजार में बीते दिन की बढ़त के बाद आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद सेंसेक्स में 1,500 अंक की गिरावट देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स 71,608 के निचले स्तर पर आ गया। निफ्टी 50 में भी 450 की गिरावट दर्ज हुई है और यह 22,209 के दिन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। सुबह-सुबह इस गिरावट से निवेशकों को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

असर

ट्रंप के भाषण से बढ़ी चिंता

शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आज राष्ट्र के नाम संबोधन में दिया गया बयान माना जा रहा है। अपने संबोधन में उन्होंने ईरान के खिलाफ सख्त रुख दिखाया और संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए। इस बयान के बाद निवेशकों में डर बढ़ गया है कि मध्य पूर्व में तनाव जल्दी खत्म नहीं होगा। इसी अनिश्चितता ने बाजार का माहौल कमजोर कर दिया है।

तेल

तेल कीमतों में उछाल और विदेशी बिकवाली

ट्रंप के भाषण के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा है। ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे भारत जैसे देशों की लागत बढ़ने की चिंता बढ़ी है। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों ने भी बड़ी बिकवाली की है। आंकड़ों के अनुसार, एक ही दिन में करीब 8,300 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए, जिससे बाजार में गिरावट और तेज हो गई।

Advertisement

डॉलर

डॉलर मजबूत, ग्लोबल संकेत भी कमजोर

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से भी बाजार पर असर पड़ा है। डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.38 प्रतिशत तक बढ़ गया है। इससे विदेशी निवेश भारत जैसे बाजारों से पैसा निकालकर अमेरिका की ओर शिफ्ट कर सकते हैं। इन सभी वजहों से बाजार में घबराहट बढ़ी है और निवेशक सावधानी बरतते हुए लगातार बिकवाली कर रहे हैं।

Advertisement