LOADING...
गलती से UPI से ज्यादा पैसे भेज दिए? जानिए उन्हें वापस पाने का तरीका
UPI के जरिए भुगतान करना बेहद आसान हो गया है

गलती से UPI से ज्यादा पैसे भेज दिए? जानिए उन्हें वापस पाने का तरीका

Jun 22, 2026
09:49 pm

क्या है खबर?

आज के समय में UPI के जरिए भुगतान करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन कई बार जल्दबाजी में लोग गलत रकम भेज देते हैं या किसी को जरूरत से ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर देते हैं। चूंकि UPI भुगतान तुरंत पूरा हो जाता है, इसलिए गलती का पता बाद में चलता है। हालांकि, ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप समय रहते सही कदम उठाते हैं, तो अतिरिक्त रकम वापस मिलने की संभावना रहती है।

#1

सबसे पहले रिसीवर से संपर्क करें

अगर आपने गलती से ज्यादा पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो सबसे पहले जिस व्यक्ति या संस्था को पैसा गया है, उससे संपर्क करें। उसे पूरी स्थिति समझाकर अतिरिक्त राशि वापस करने का अनुरोध करें। कई मामलों में लोग गलती समझने के बाद रकम लौटा देते हैं। इसके साथ ही ट्रांजैक्शन की तारीख, समय और भेजी गई राशि जैसी जानकारी अपने पास सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

#2

बैंक और UPI ऐप में तुरंत शिकायत दर्ज करें

अगर सामने वाला व्यक्ति तुरंत पैसे वापस नहीं करता है, तो अपने बैंक और UPI ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें। ट्रांजैक्शन IT, स्क्रीनशॉट और पेमेंट की रसीद जैसी जानकारी इस प्रक्रिया में काफी मदद करती है। बैंक और संबंधित भुगतान प्लेटफॉर्म विवाद सुलझाने में सहायता कर सकते हैं। हालांकि, पूरी प्रक्रिया में कुछ दिन या कई सप्ताह भी लग सकते हैं। इसलिए जितनी जल्दी शिकायत दर्ज होगी, समाधान की संभावना भी उतनी बेहतर रहेगी।

Advertisement

#3

रिसीवर मना करे तो भी उम्मीद न छोड़ें

गलती से मिली अतिरिक्त राशि पर पाने वाले व्यक्ति का कानूनी अधिकार नहीं होता। अगर वह पैसा लौटाने से इनकार करता है, तब भी भेजने वाला बैंक और UPI प्लेटफॉर्म के जरिए मामले को आगे बढ़ा सकता है। एक बार भुगतान सफल होने के बाद रकम अपने आप वापस नहीं होती, लेकिन शिकायत और जांच के जरिए समाधान की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सभी दस्तावेज सुरक्षित रखकर तुरंत कार्रवाई करना जरूरी है।

Advertisement