निवेशकों से धोखाधड़ी मामले में एडिट वेंचर्स जुर्माना भरने को राजी
अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने एडिट वेंचर्स मैनेजमेंट, इसके संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) एरिक मुनसन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला सुलझा लिया है।
कंपनी पर निवेशकों को गुमराह करने और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। बताया गया कि उसने निवेशकों के पैसों से चोरी-छिपे कर्ज लिया।
साथ ही, स्पेस-X और क्लार्ना जैसी उन लोकप्रिय कंपनियों के शेयर भी खरीदे, जो अभी तक सार्वजनिक (IPO) नहीं हुए थे। बाद में इन्हीं शेयरों को उन्हीं निवेशकों को बढ़े हुए दामों पर बेच दिया।
मुनसन ने आरोपों से किया इनकार
एडिट कंपनी अब मुनाफे के साथ-साथ जुर्माना भरने की भी सहमति दे दी है। हालांकि, एरिक मुनसन ने अभी भी किसी भी गलत काम से इनकार किया है। उनका कहना है, "मैंने अपने निवेशकों के लिए हमेशा ईमानदारी से काम किया है और मैं इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करता हूं।"
मुनसन ने आगे कहा कि उन्होंने यह समझौता इसलिए किया, ताकि लंबे कानूनी झगड़े से बचा जा सके। उनका मानना है कि इस मामले को आगे बढ़ाने से न तो उन्हें और न ही उन निवेशकों को कोई फायदा होगा, जिनकी उन्होंने अपनी पूरी पेशेवर जिंदगी में सेवा की है।