LOADING...
SEBI मिथोस जैसे AI मॉडल्स से जुड़े जोखिमों को लेकर जारी करेगी सलाह
SEBI मिथोस से जुड़े जोखिमों को लेकर सलाह जारी करेगी

SEBI मिथोस जैसे AI मॉडल्स से जुड़े जोखिमों को लेकर जारी करेगी सलाह

May 04, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) जल्द ही एंथ्रोपिक के मिथोस और अन्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से उत्पन्न होने वाले जोखिमों के संबंध में एक सलाह जारी करेगा। IMC कैपिटल मार्केट्स सम्मेलन में बोलते हुए SEBI के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कहा कि नियामक AI से संबंधित खतरों पर हितधारकों के साथ संपर्क में है। सलाह में बताया जाएगा कि उन्हें संभावित कमजोरियों के प्रति कितना सतर्क रहना चाहिए और दूर करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

जोखिम 

नवाचारों के कारण बढ़े जोखिम 

अध्यक्ष पांडे ने कहा कि बढ़ते भारत को ऐसे नवाचारों की आवश्यकता है, जो वास्तविक समस्याओं का समाधान करें, बाधाओं को कम करें, पहुंच बढ़ाएं, लागत घटाएं और पूंजी निर्माण में सहयोग दें। डिजिटल ऑनबोर्डिंग, त्वरित निपटान, प्रत्यक्ष भुगतान, ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म, REITs, INVITs, AIFs, नगरपालिका बॉन्ड, ग्रीन बॉन्ड, कमोडिटी डेरिवेटिव्स जैसे नवाचार यह दर्शाते हैं कि उत्पाद और प्रक्रियाएं बाजारों को कैसे मजबूत कर सकती हैं, लेकिन नवाचार अपने साथ जोखिम भी लाते हैं।

जरूरत 

क्यों जरूरी हो गया सुरक्षात्मक कदम उठाना?

पांडे ने कहा, "अगली जनरेशन के AI मॉडल अधिक शक्तिशाली होते जा रहे हैं। ये टूल कमजोरियों की पहचान तेजी से करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन साथ ही उनका फायदा भी उठा सकते हैं।" उन्होंने बताया कि मिथोस और इसी तरह के अन्य AI मॉडल्स के बाद की नवीनतम चुनौती हमारी सुरक्षा की परीक्षा ले रही है। इसलिए, विनियमित संस्थाओं को मजबूत साइबर सुरक्षा, निरंतर निगरानी और त्वरित निवारण के माध्यम से ऐसे जोखिमों से आगे रहना होगा।

Advertisement