LOADING...
SEBI ने 1.2 लाख से अधिक भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट हटाई, AI से लगाया पता
SEBI ने सोशल मीडिया से निवेश की भ्रामक पोस्ट हटा रही है

SEBI ने 1.2 लाख से अधिक भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट हटाई, AI से लगाया पता

Mar 02, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अपंजीकृत फाइन इंफ्लुएंसर्स की 1.2 लाख से अधिक भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। इनमें प्रभावशाली लोगों के नाम से निवेश की भ्रामक सलाह दी जा रही थी। नियामक की ओर से डिजिटल क्षेत्र में उल्लंघनों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का उपयोग कर रहा है। SEBI का कहना है कि ऑनलाइन भ्रामक सलाहों में भारी वृद्धि हुई है, जिसके कारण निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है।

पंजीकरण 

बिना पंजीकरण के सलाह देना नियमों का उल्लंघन

SEBI अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने ANI से बातचीत में कहा कि इन पोस्ट्स ने उचित पंजीकरण के बिना सलाह देकर नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, "हमारे नियमों के अनुसार, अगर आपको निवेश संबंधी सलाह देनी है तो आपको SEBI से पंजीकृत होना होगा। आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा।" पांडे ने बताया कि ज्यादा पैसा कमाने की भ्रामक सलाह में फंसकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तकनीक 

इस तरह से भ्रामक मैसेज का लगाया पता 

SEBI ने अपने AI टूल सुदर्शन ने विभिन्न भाषाओं में भी ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट को स्कैन करके इन उल्लंघनों को चिह्नित किया। पांडे ने कहा, "हमारे पास हटाने का आदेश देने की शक्ति है और प्लेटफॉर्म हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं।" नियामक इससे बचने के लिए एक वैधानिक चेतावनी जारी कर रही है, जिसमें कहा गया है कि जब भी आप ऑप्शंस में ट्रेडिंग करते हैं तो 10 में से 9 निवेशक नुकसान उठाते हैं।

Advertisement