SEBI की निवेशकों के लिए MTF मार्जिन घटाने की तैयार, ट्रेडिंग होगी सस्ती
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) स्टॉक्स में मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) के लिए मार्जिन नियमों को कम करने पर विचार कर रहा है।
इसका सीधा मकसद ब्रोकरों और नकद पैसे का इस्तेमाल करने वाले निवेशकों के लिए ट्रेडिंग को कम खर्चीला बनाना है।
इस संबंध में एक औपचारिक परामर्श पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। SEBI की सेकेंडरी मार्केट एडवाइजरी कमेटी ने इस कदम को पहले ही हरी झंडी दे दी है।
प्रस्तावित नकद MTF मार्जिन VaR+3xELM
अभी MTF ट्रेड के लिए मार्जिन काफी ज्यादा है। अगर, कोई नकद पैसे से ट्रेड करता है तो फिलहाल उसे वैल्यू एट रिस्क (VaR) के साथ 5 गुना एक्सट्रीम लॉस मार्जिन (ELM) देना पड़ता है।
नए प्रस्ताव के बाद यह मार्जिन घटकर VaR के साथ 3 गुना ELM हो जाएगा, जिससे यह दूसरे MTF नियमों के साथ अधिक मेल खाएगा।
SEBI यह भी चाहता है कि शुरुआती पे-इन क्रेडिट्स को कोलैटरल के तौर पर स्वीकार किया जाए और ब्रोकरों के कैपिटल के इस्तेमाल पर और सख्ती बरती जाए, ताकि बाजार में सुरक्षा बनी रहे।
MTF बाजार में इन दिनों काफी उछाल देखा जा रहा है। पिछले साल की तुलना में यह 60 फीसदी बढ़ गया है और अप्रैल, 2026 तक 1,140 अरब रुपये के आंकड़े को छू चुका है। इन बदलावों से निवेशक समझदारी से ट्रेड कर पाएंगे और उनका जोखिम भी कम होगा।