स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस ने 17 साल बाद भारत में फिर से शुरू की उड़ान सेवा
स्कैंडिनेवियन एयरलाइंस (SAS) 1 अक्टूबर से मुंबई और कोपेनहेगन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू कर रही है। 2009 में भारत से अपनी सेवाएं बंद करने के बाद यह उनकी पहली वापसी है।
एयरलाइन सप्ताह में 5 बार उड़ान भरेगी और 226 सीटों वाला एयरबस A330 का इस्तेमाल करेगी, जिससे भारत और स्कैंडिनेविया के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा।
एयरलाइन ने भारत को अपनी सेवाओं के लिए बताया खास
SAS का कहना है कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और मुंबई के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को देखते हुए वे अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर रहे हैं।
एयरलाइन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (CCO) पॉल वर्हेगन ने बताया कि इस नए मार्ग से दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार, संस्कृति और यात्रा के रिश्ते और मजबूत होंगे।
भारत में SAS की लंबे समय से बिक्री भागीदार रही इंटरग्लोब एयर ट्रांसपोर्ट ने भी इस कदम का स्वागत किया। उनका मानना है कि इससे सीधी उड़ानों की बढ़ती मांग पूरी होगी और दोनों पक्षों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।