डॉलर के मुकाबले फिर रिकॉर्ड 96.86 के निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, जानिए क्या रही वजह
क्या है खबर?
भारतीय रुपया बुधवार (20 मई) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसल गया। स्थानीय मुद्रा 33 पैसे गिरकर 96.86 डॉलर प्रति डॉलर पर खुली, जबकि पिछले दिन यह 96.53 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये पिछले सत्र में बने अपने सर्वकालिक निचले स्तर 96.61 को पार कर गया। फरवरी के अंत में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय मुद्रा में 6 फीसदी की गिरावट आई है।इस
कारण
इस कारण आई यह गिरावट
रुपये में गिरावट अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में गतिरोध के चलते कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहने के कारण आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें 111 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) प्रति बैरल के करीब बनी हुई है। इससे वैश्विक मुद्रास्फीति में नए सिरे से उछाल आने की आशंकाएं बढ़ गईं। बढ़ती मुद्रास्फीति के डर से वैश्विक बॉन्ड यील्ड कई वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है, जिससे शेयर बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति कम हो गई है।
शेयर बाजार
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
ऊर्जा की लगातार ऊंची कीमतों, कमजोर विदेशी पूंजी प्रवाह और बढ़ती वैश्विक ब्याज दरों ने भारत की बाहरी स्थिति को और भी तनावपूर्ण बना दिया है। इस बीच, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी को लेकर बनी चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 394.36 अंक या 0.52 फीसदी गिरकर 74,806.49 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 160.75 अंक या 0.68 फीसदी गिरकर 23,457.25 पर खुला।