रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा के ग्लोबल हेयरकेयर ब्रांड एनोमली को खरीदा
क्या है खबर?
रिलायंस रिटेल ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अभिनेत्री-उद्यमी प्रियंका चोपड़ा के ग्लोबल हेयरकेयर ब्रांड एनोमली को खरीद लिया है। कंपनी के अनुसार, इस डील के बाद एनोमली से जुड़े सभी ट्रेडमार्क, डिजिटल संपत्ति और ब्रांड अधिकार अब उसके पास आ गए हैं। यह कदम तेजी से बढ़ते ब्यूटी और पर्सनल केयर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने और नए अवसरों को हासिल करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
खासियत
सौदे की जानकारी और ब्रांड की खासियत
इस सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसे एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है। एनोमली ब्रांड की शुरुआत साल 2021 में हुई थी और यह साफ-सुथरे, वीगन और किफायती हेयरकेयर प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। यह पहले से कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूद है। कंपनी का मानना है कि इस अधिग्रहण से उसे ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
फायदा
रिलायंस को क्या होगा फायदा?
इस खरीद से रिलायंस रिटेल को अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एनोमली को तेजी से विस्तार देने में मदद मिलेगी। कंपनी अपने ऑफलाइन स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सकेगी। साथ ही, भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुसार नए प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे। इससे बिक्री बढ़ने, ब्रांड की पहचान मजबूत होने और ब्यूटी सेगमेंट में कंपनी की स्थिति और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
योजना
प्रियंका की भूमिका और आगे की योजना
प्रियंक इस ब्रांड से क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में आगे भी जुड़ी रहेंगी और प्रोडक्ट इनोवेशन व ब्रांड की दिशा तय करेंगी। कंपनी ने कहा कि भारत इस ब्रांड के लिए एक प्रमुख बाजार रहेगा, जहां स्थानीय जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही, नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में भी विस्तार किया जाएगा, जिससे ब्रांड की वैश्विक पहुंच और मजबूत हो सकेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Reliance Retail Acquires Priyanka Chopra Jonas’s Anomaly,
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) April 30, 2026
Accelerating Expansion of Its Beauty Portfolio
~ Acquires ‘Anomaly’ trademarks and digital assets to drive India and global growth ~
~ To accelerate Omnichannel scale-up across retail network and Tira ~
Reliance Retail… pic.twitter.com/UjIAQCHWzQ