Loading...
रिलायंस जियो ने लॉन्च किए होम प्लान, जानिए क्या है कीमत और फायदे
रिलायंस जियो ने नए होम प्लान लॉन्च किए हैं

रिलायंस जियो ने लॉन्च किए होम प्लान, जानिए क्या है कीमत और फायदे

Aug 03, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

रिलायंस जियो ने होम पैक्स की एक नई रेंज पेश की है। ये उन यूजर्स के लिए हैं, जो एक ही सब्सक्रिप्शन में टीवी, ब्रॉडबैंड और OTT सर्विस चाहते हैं। ये प्लान 400 रुपये प्रति महीने से शुरू होते हैं और 3 श्रेणियों- केवल टीवी, केवल वाई-फाई के अलावा वाई-फाई, टीवी और OTT तीनों के लिए उपलब्ध हैं। नए प्लान अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जिससे ग्राहक एंटरटेनमेंट, इंटरनेट कनेक्टिविटी या बंडल पैकेज चुन सकते हैं।

वेलकम ऑफर 

होम टीवी के साथ मिलेगा वेलकम ऑफर 

होम टीवी का शुरुआती पैक 400 रुपये प्रति महीने का है। इसमें 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स, यूट्यूब और लाइव टीवी को प्ले/पॉज करने की सुविधा मिलती है।

कंपनी वेलकम ऑफर भी दे रही है, जिसमें बंडल किए गए एंटरटेनमेंट ऐप्स का फ्री एक्सेस शामिल है।

केवल ब्रॉडबैंड के लिए 2 प्लान चुन सकते हैं। 30Mbps वाला प्लान की कीमत 450 रुपये प्रति महीने और 100Mbps वाले प्लान की 600 रुपये प्रति महीना है।

बंडल प्लान 

एक प्लान में टीवी, वाई-फाई और OTT की सुविधा

जियो ने ऐसे बंडल प्लान भी पेश किए हैं, जिनमें ब्रॉडबैंड, टीवी और OTT सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।

30Mbps वाले प्लान की कीमत 555 रुपये प्रति महीना है और इसमें अनलिमिटेड वाई-फाई, 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस और 12 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

100Mbps प्लान की कीमत 707 रुपये प्रति महीना है। इसमें मनोरंजन से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलती हैं, साथ ही कई डिवाइस पर स्ट्रीमिंग के लिए तेज ब्रॉडबैंड स्पीड भी मिलती है।

ADVERTISEMENT