LOADING...
स्टारलिंक की राह पर रिलायंस जियो, सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क स्थापित करने की योजना
रिलायंस जियो की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क स्थापित करने की योजना

स्टारलिंक की राह पर रिलायंस जियो, सैटेलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क स्थापित करने की योजना

लेखन गजेंद्र
Jun 19, 2026
03:38 pm

क्या है खबर?

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक में बताया कि रिलायंस जियो भारत के सुदूर इलाकों में अच्छी कनेक्टिविटी के लिए एक स्वतंत्र लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट समूह विकसित करने पर विचार कर रहा है। आकाश ने कहा कि जियो ने भारत को जमीनी स्तर पर जोड़ा, अब यह आसमान से भारत को जोड़ने के तरीकों का मूल्यांकन कर रहा है।

सैटेलाइट

भारत के सुदूर गांवों को करीब लाएगा

आकाश ने बैठक में स्थलीय दूरसंचार नेटवर्क की पहुंच से परे ब्रॉडबैंड पहुंच का विस्तार करने की कंपनी की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि उनके लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी भारत के बाकी हिस्सों से जुड़ने का पुल होगी। आकाश ने बताया कि उपग्रह संचार भारत के सबसे दूरस्थ गांवों, द्वीपीय समुदायों और सीमावर्ती चौकियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जहां पारंपरिक दूरसंचार अवसंरचना आसानी से नहीं पहुंच सकती है।

योजना

जियो ने अंतरिक्ष नियामक को प्रस्ताव पेश किया

सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए जियो ने अंतरिक्ष नियामक IN-SPACe को लगभग 650 किलोमीटर की ऊंचाई पर संचालित होने वाले और ब्रॉडबैंड के साथ-साथ डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी सेवाएं प्रदान करने वाले एक समूह के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क को अगले 2 से 3 वर्षों में तैनात किए जाने की उम्मीद है। यह पहल जियो की महत्वाकांक्षाओं का एक महत्वपूर्ण विस्तार होगी, जो उसके प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) से पहले होगी।

Advertisement

योजन

स्पेस X की राह पर जियो

अगर रिलायंस इस क्षेत्र में सफलता पाती है तो वह एक बड़ा LEO उपग्रह समूह बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी। अभी इस क्षेत्र में एलन मस्क की स्टारलिंक का दबदबा है, जिसके लगभग 10,000 उपग्रह कक्षा में हैं। अमेजॉन का प्रोजेक्ट कुइपर भी 3,200 से अधिक उपग्रहों का एक समूह बना रहा है। भारती समूह द्वारा समर्थित यूटेलसैट वनवेब लगभग 650 उपग्रहों का नेटवर्क संचालित करता है। चीन भी उपग्रह नेटवर्क स्थापित करने की पहल कर रहा है।

Advertisement