LOADING...
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया के बाजार में दी दस्तक, इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया के बाजार में प्रवेश कर लिया है

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया के बाजार में दी दस्तक, इस कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

Feb 07, 2026
02:50 pm

क्या है खबर?

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) ने ऑस्ट्रेलिया की गुडनेस ग्रुप ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (GGG) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इस सौदे के साथ RCPL ने ऑस्ट्रेलिया के तेजी से बढ़ते उपभोक्ता सामान बाजार में प्रवेश कर लिया है। साझेदारी के तहत कंपनी को GGG के प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ ब्रांड- नेक्सबा और पेस को भारत सहित नए बाजारों में बढ़ावा देने में मदद करेगी। पेस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर बनाया गया एक हाइड्रेशन ब्रांड है।

फायदा 

इन बाजाराें में है RCPL की उपस्थिति

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी RCPL ने कहा कि इस अधिग्रहण से उसे गुडनेस ग्रुप के बेहतर स्वास्थ्य वाले पेय ब्रांड्स तक पहुंच प्राप्त होगी। कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण सभी बाजारों में किफायती कीमतों पर वैश्विक गुणवत्ता प्रदान करने की उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। वह पहले ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे प्रमुख वैश्विक बाजारों में प्रवेश कर चुकी है। उसके पास स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों का एक मजबूत पोर्टफोलियो है।

पैकेज्ड फूड

पैकेज्ड फूड सेगमेंट में किया था प्रवेश

पिछले साल दिसंबर में मुकेश अंबानी की कंपनी ने 75 साल पुराने प्रतिष्ठित ब्रांड SIL को अपने प्रमुख उत्पाद के रूप में दोबारा लॉन्च करके पैकेज्ड फूड सेगमेंट में प्रवेश किया। इसकी शुरुआत नूडल्स, जैम, केचप, सॉस और स्प्रेड सहित कई उत्पादों के पोर्टफोलियो से हुई है। दूसरी तरफ सिडनी स्थित गुडनेस ग्रुप ग्लोबल ऑस्ट्रेलिया समेत 21 अन्य वैश्विक बाजारों में उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक वैश्विक गुणवत्ता वाले पेय पदार्थों के विकल्प प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है।

Advertisement