Page Loader
RBI लाएगा 20 रुपये का नया नोट, पुराने नोट भी रहेंगे चलन में

RBI लाएगा 20 रुपये का नया नोट, पुराने नोट भी रहेंगे चलन में

Apr 27, 2019
12:11 pm

क्या है खबर?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 20 रुपये का नया नोट जारी करेगा। महात्मा गांधी सीरीज (नई) के तहत जारी किया जाने वाला यह नोट ग्रीनीश येलो कलर का होगा। इस पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास के साइन होंगे। नये नोट के आने के बाद पुराने नोट भी चलन में रहेंगे। RBI की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नोट के पीछे देश की सांस्कृति विरासत को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं का चित्र होगा।

नया नोट

ऐसा होगा नया नोट

RBI के मुताबिक, नये नोट का आकार 63mmx129mm होगा। नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में 20 रुपये और देवानागिरी लिपी में २० लिखा होगा। इसके बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर, माइक्रो लेटर्स में 'RBI', 'भारत', 'INDIA' और '20', सुरक्षा धागे पर 'भारत' और 'RBI', गारंटी क्लाउज और गवर्नर शक्तिकांत दास के साइन और दायीं तरफ अशोक स्तंभ बना होगा। नोट का नंबर बाएं से दाएं की ओर बढ़ते आकार में छपा होगा।

जानकारी

पीछे से ऐसा दिखेगा नोट

नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत दिखाने वाली एलोरा की गुफाओं की फोटो होगी। इसके अलावा पीछे की तरफ वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ और भाषा पट्टी होगी।

फैसला

पिछले साल हुई थी 20 रुपये के नए नोट की घोषणा

20 रुपये के नए नोट लाने की घोषणा पिछले साल की गई थी। नए नोट लाने का फैसला RBI के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास के पहले कुछ बड़े फैसलों में शामिल था। 31 मार्च 2016 तक 20 रुपये के नोटों की संख्या 4.92 अरब थी, जो मार्च 2018 तक बढ़कर 10 अरब हो गई। यह संख्या चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी है। बता दें, शक्तिकांत दास नोटबंदी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

नोटबंदी

नोटबंदी के बाद आए कई नए नोट

नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक कई नए नोट चलन में आ चुके हैं। इनमें Rs. 2,000, 500, 200, 100, 50 और Rs. 10 के नोट शामिल हैं। नए नोट महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत जारी किए गए हैं। इनके डिजाइन और फीचर पुराने नोटों से अलग हैं। बता दें, नोटबंदी के दौरान Rs. 1,000 और 500 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उसके बाद नए नोट जारी किए हैं।