RBI ने धोखाधड़ी रोकने के लिए शुरू किया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए एक नया 'डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म' शुरू करने का ऐलान किया है।
इसकी घोषणा गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुंबई में FIBAC 2026 कॉन्फ्रेंस में की। यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करेगा, ताकि डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में होने वाले फ्रॉड का पता लगाया जा सके और उन्हें रोका जा सके। यह बैंकों के साथ मिलकर काम करेगा।
AI सुरक्षा उपायों पर दिया जोर
मल्होत्रा ने बताया कि AI और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकें AI से जुड़े फ्रॉड से निपटने में बहुत काम की हैं।
उन्होंने कहा, "AI से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए सिर्फ AI का ही इस्तेमाल किया जा सकता है।" आगे कहा कि AI से जुड़े टूल अपनाने से पहले वे मजबूत नीतियां बनाएं और मानवीय निगरानी भी बनाए रखें, फिर चाहे तकनीक कितनी भी एडवांस क्यों न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि जो छोटे बैंक बाहरी वेंडर से सेवाएं लेते हैं, उन्हें भी डाटा सुरक्षा के नियमों को और पुख्ता करना होगा।
मल्होत्रा ने हाल में हुए बैंकिंग सुधारों और भारत के मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि AI के गलत इस्तेमाल से समाज का एक तबका पीछे छूट सकता है।