Page Loader
रफीक मलिक ने छोटे फुटवियर स्टोर मेट्रो को बनाया ब्रांड, आज इतनी है उनकी संपत्ति
रफीक मलिक का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था (तस्वीर: मेट्रो)

रफीक मलिक ने छोटे फुटवियर स्टोर मेट्रो को बनाया ब्रांड, आज इतनी है उनकी संपत्ति

May 15, 2023
10:59 am

क्या है खबर?

मशहूर फुटवियर ब्रांड मेट्रो के चेयरमैन रफीक मलिक भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर, 1950 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद पिता के फुटवियर बिजनेस को संभालने लगे। बता दें, रफीक के पिता मलिक तेजानी ने 1955 में मुंबई में सिंगल शू स्टोर के रूप में मेट्रो की शुरुआत की थी।

संपत्ति

रफीक मलिक की संपत्ति

फुटवियर कंपनी मेट्रो आज मोची, वॉकवे, मेट्रो शूज, दा विंची और फिटफ्लॉप जैसे अपने ब्रांडों के लिए जानी जाती है। रफीक की बेटी फराह मलिक वर्तमान में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कंपनी चला रही हैं। फुटवियर कंपनी आज देश के 160 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। इसके 700 से अधिक स्टोर्स उपलब्ध हैं और इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 23,000 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार, रफीक मलिक की अनुमानित संपत्ति 189 अरब रुपये से अधिक है।