Loading...
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती
दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कम हुए हैं

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती

Aug 01, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

सरकार ने गुरुवार को दिल्ली और कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 200 रुपये से ज्यादा कम कर दी। यह नई कीमतें शनिवार (1 अगस्त) से लागू हो गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये कम की गई है। सूत्रों ने बताया कि कीमत में बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये होगी।

बढ़ोतरी 

लगातार दूसरे महीने हुई कटौती 

यह लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल LPG की कीमतों में कटौती की गई है। पिछले महीने दिल्ली में इसकी कीमतों में 183.50 रुपये की कमी की गई थी।

1 जुलाई से लागू हुए इस बदलाव के बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत घटकर 2,930 रुपये हो गई है।

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 5-किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कटौती की है।

कारण 

इस कारण बढ़ी थी कीमतें 

ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घरों में इस्तेमाल होने वाले घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हाल ही में की गई यह कटौती पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल LPG की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के बाद दूसरी बार की गई कटौती है।

पहली कटौती जुलाई में हुई थी। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं के कारण हाल के महीनों में कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।

ADVERTISEMENT