Loading...
फोनपे ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 12 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर नजर
फोनपे जल्द ही IPO लाने की तैयारी कर रही है

फोनपे ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 12 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर नजर

Nov 25, 2026
07:01 pm

क्या है खबर?

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही में लगभग 12-15 अरब डॉलर (करीब 1,100-1,400 अरब रुपये) के मूल्यांकन पर लिस्ट होने की योजना बना रही है। इससे पहले, भू-राजनीतिक हालात और निवेशकों के रुख को देखते हुए कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी IPO योजनाओं को रोक दिया था।

लक्ष्य 

12,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य 

कंपनी के अगले 2 सप्ताह के भीतर एक संशोधित ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल करने की संभावना है।

ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

इसका क्रेडिट कारोबार सालाना 100 फीसदी की दर से बढ़ रहा है, जो कंपनी की कुल राजस्व वृद्धि में 40 फीसदी का योगदान दे रहा है।

यह भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी है, जिसकी UPI लेन-देन में 45 फीसदी से अधिक बाजार हिस्सेदारी है।

वित्तीय आंकड़े 

छमाही में हासिल किया नेट प्रॉफिट

जानकारों के अनुसार, फोनपे ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में नेट प्रॉफिट हासिल कर लिया है। यह पहले के अनुमानों की तुलना में अधिक मूल्यांकन दिलाने में मदद कर सकती है।

फोनपे ने वित्त वर्ष 2026 के लिए राजस्व में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो वित्त वर्ष 2025 के 7,115 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,920 करोड़ रुपये हो गया है।

हालांकि, वित्त वर्ष 2026 में कुल नुकसान 62 फीसदी बढ़कर 2,792 करोड़ रुपये हो गया है।

ADVERTISEMENT