LOADING...
परप्लेक्सिटी AI की कमाई में 5 गुना उछाल, 4,650 करोड़ रुपये के पार पहुंची
परप्लेक्सिटी AI की कमाई में 5 गुना उछाल

परप्लेक्सिटी AI की कमाई में 5 गुना उछाल, 4,650 करोड़ रुपये के पार पहुंची

Apr 14, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च प्लेटफॉर्म परप्लेक्सिटी AI ने कमाई के मामले में बड़ी बढ़त दर्ज की है। कंपनी का राजस्व करीब 10 करोड़ डॉलर (लगभग 930 करोड़ रुपये) से बढ़कर 50 करोड़ डॉलर (लगभग 4,650 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है, यानी इसमें पांच गुना की तेजी आई है। परप्लेक्सिटी के CEO अरविंद श्रीनिवास ने बताया कि यह ग्रोथ टीम के सीमित विस्तार के बावजूद हासिल हुई है, जिससे कंपनी की कार्यक्षमता और बेहतर रणनीति का भी संकेत मिलता है।

बदलाव

एजेंटिक बदलाव से मिली रफ्तार

कंपनी की इस तेजी के पीछे उसका नया प्लेटफॉर्म 'परप्लेक्सिटी कंप्यूटर' माना जा रहा है। यह एक ऐसा सिस्टम है जो अलग-अलग टूल, फाइल और एआई मॉडल को एक साथ जोड़ता है। इस बदलाव के बाद कंपनी की कमाई में सिर्फ एक महीने में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। यह प्लेटफॉर्म यूजर्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए बनाया गया है और काम को आसान बनाने में मदद करता है।

ग्रोथ

कम समय में तेज ग्रोथ

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का सालाना राजस्व पिछले दो साल में तेजी से बढ़ा है। यह करीब 1.6 करोड़ डॉलर (लगभग 150 करोड़ रुपये) से बढ़कर 30.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,800 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया है। AI सर्च के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद परप्लेक्सिटी लगातार अपनी जगह मजबूत कर रहा है। कंपनी ने कम संसाधनों और सीमित टीम के साथ यह सफलता हासिल की है, जो इसके काम करने के तरीके को और खास बनाती है।

Advertisement

अन्य

मल्टी मॉडल सिस्टम से बढ़ी ताकत

परप्लेक्सिटी AI कंप्यूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टी मॉडल सिस्टम है। इसमें अलग-अलग कामों के लिए कई AI मॉडल इस्तेमाल किए जाते हैं, जैसे लिखना, कोडिंग और समझना। फिलहाल यह सिस्टम 19 मॉडल्स को संभाल रहा है। इससे हर काम को सही तरीके से पूरा किया जा सकता है और प्लेटफॉर्म ज्यादा असरदार बनता है। यह तरीका कंपनी को आगे भी तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है।

Advertisement