Page Loader
जानिए पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की आज कितनी है संपत्ति
विजय शेखर शर्मा का जन्म 4 जून, 1978 को अलीगढ़ में हुआ था (तस्वीर: ट्विटर/@vijayshekhar)

जानिए पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की आज कितनी है संपत्ति

Mar 26, 2023
10:49 pm

क्या है खबर?

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन की सूची में गिने जाते हैं। विजय का जन्म 4 जून, 1978 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विजय ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान उन्होंने एक वेबसाइट बनाई, लेकिन आगे चलकर उन्होंने उसे लाखों रुपये में बेच दिया था।

संपत्ति

विजय शेखर शर्मा का घर और संपत्ति

बिजनेस में रुचि रखने वाले विजय ने 2001 में वन-97 नामक एक कंपनी की स्थापना की, जो पेटीएम की पेरेंट कंपनी है। विजय ने कुछ साल पहले दिल्ली के लुटियंस जोन में लगभग 82 करोड़ रुपये की कीमत का एक आलीशान बंगला खरीदा था। विजय के पास लग्जरी कारों का भी अच्छा कलेक्शन है जिसमें लैंड रोवर और जगुआर शामिल हैं। आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 9,881 करोड़ रुपये है।