LOADING...
मोदी-मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो के बाद पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 प्रतिशत उछाल
मोदी-मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो के बाद पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 प्रतिशत उछाल

मोदी-मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो के बाद पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 प्रतिशत उछाल

May 20, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी, मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते नजर आए। इसके बाद शेयर बाजार में पारले इंडस्ट्रीज के शेयर में 5 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज हुई और शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गया। BSE पर कंपनी का शेयर बढ़कर 5.25 रुपये तक पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद निवेशकों का ध्यान भी इस शेयर पर गया।

कंपनी

असली पारले कंपनी से नहीं जुड़ी कंपनी

शेयर बाजार में तेजी पाने वाली पारले इंडस्ट्रीज का मेलोडी टॉफी बनाने वाली पारले प्रोडक्ट्स कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं है। पारले प्रोडक्ट्स एक निजी कंपनी है, जो पारले-जी, मेलोडी, मोनाको और क्रैकजैक जैसे ब्रांड बनाती है। वहीं पारले इंडस्ट्रीज अलग कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1983 में हुई थी। कंपनी अब इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे कारोबार से जुड़ी हुई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया चर्चा का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिला।

ट्रेंड

सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुई मेलोडी

वायरल वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने "मेलोडी" कहा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम और पोस्ट की बाढ़ आ गई। "मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है" वाला पुराना ट्रेंड भी फिर से वायरल होने लगा। इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों बार देखा गया। सोशल मीडिया की यह चर्चा शेयर बाजार तक पहुंच गई और निवेशकों ने पारले के शेयर खरीदने शुरू कर दिए।

Advertisement

आभार

कंपनी ने पीएम मोदी का जताया आभार

पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह ने इस वीडियो पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रोडक्ट को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का अच्छा काम किया है। कंपनी के अनुसार, मेलोडी टॉफी 100 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। शाह ने यह भी साफ किया कि कंपनी फिलहाल शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना नहीं बना रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस वायरल वीडियो के बाद बिक्री में तेजी आ सकती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वायरल वीडियो

Advertisement