पार्ले बिस्किट्स ने जॉर्ज कोवूर को बनाया नया CEO, पेप्सिको में रहा है लंबा करियर
क्या है खबर?
पार्ले बिस्किट्स ने आज (1 सितंबर) से जॉर्ज कोवूर को कंपनी का नया CEO नियुक्त किया है। पार्ले-जी, मोनाको, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में यह अहम बदलाव है। कोवूर अपने साथ पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा काम करने का अनुभव लेकर आए हैं। उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और बाजार से जुड़े कई क्षेत्रों में काम किया है। अब वह पार्ले बिस्किट्स की आगे की ग्रोथ और कारोबार को नई दिशा देने पर ध्यान देंगे।
करियर
पेप्सिको में रहा लंबा करियर
कोवूर ने पेप्सिको में तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया है।
इस दौरान उन्होंने कंज्यूमर बिजनेस और अलग-अलग बाजारों से जुड़े कई काम संभाले। पार्ले बिस्किट्स के मुताबिक, उनका अनुभव कंपनी के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
बदलती उपभोक्ता पसंद और बाजार की जरूरतों को देखते हुए कोवूर के सामने कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। वह कंपनी की मौजूदा क्षमताओं को मजबूत करने और नए कारोबारी अवसर तलाशने पर भी काम करेंगे।
अन्य
कंपनी की ग्रोथ पर रहेगा फोकस
पार्ले बिस्किट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) अजय चौहान ने कोवूर का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी की मजबूत नींव को और बेहतर बनाने में कोवूर का अनुभव मदद करेगा। कंपनी अपनी क्षमताओं को मजबूत करने और टिकाऊ ग्रोथ के नए रास्ते तलाशना चाहती है।
बदलती भारतीय उपभोक्ता जरूरतों के अनुसार कारोबार को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। मुश्किल बाजार में बेहतर नतीजे हासिल करना और टैलेंट को आगे बढ़ाना भी नए CEO की जिम्मेदारियों में शामिल होगा।