Page Loader
ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने बीच में छोड़ी थी पढ़ाई, आज अरबों में है संपत्ति
रितेश अग्रवाल का जन्म ओडिशा के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था (तस्वीर: इंस्टा/@riteshagar)

ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने बीच में छोड़ी थी पढ़ाई, आज अरबों में है संपत्ति

Feb 20, 2023
06:38 pm

क्या है खबर?

ओयो रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल शादी करने वाले हैं, उन्होंने शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। अग्रवाल का जन्म 16 नवंबर, 1993 को ओडिशा में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। 2011 में उन्होंने दिल्ली के इंडियन स्कूल आफ बिजनेस एंड फाइनेंस में दाखिला लिया। हालांकि, पढ़ाई में उनका मन नहीं लगा और उन्होंने दो साल बाद कॉलेज छोड़ दिया। इसके बाद 2013 में उन्होंने ओयो को शुरू किया।

संपत्ति

इतनी है रितेश अग्रवाल की संपत्ति

अग्रवाल द्वारा स्थापित हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो रूम्स आज दुनिया की सबसे सफल हॉस्पिटैलिटी कंपनियों में से एक है। आज दुनियाभर के 80 से अधिक देशों में 800 से अधिक शहरों में ओयो रूम्स की सेवाएं उपलब्ध हैं। 29 साल के अग्रवाल आज भारत के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ डॉलर (लगभग 8,270 करोड़ रुपये) है।