LOADING...
ओप्पो भारत में स्थापित करेगी विनिर्माण संयुक्त उद्यम, इन कंपनियों से चल रही बातचीत
ओप्पो की भारत में विनिर्माण संयुक्त उद्यम स्थापित करने की योजना है

ओप्पो भारत में स्थापित करेगी विनिर्माण संयुक्त उद्यम, इन कंपनियों से चल रही बातचीत

May 18, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो भारत में विनिर्माण संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं एम्बर ग्रुप और भगवती प्रोडक्ट्स के साथ बातचीत कर रही है। ये चर्चाएं ऐसे समय में हो रही हैं, जब कंपनी यहां परिचालन को उप-ब्रांड वनप्लस और रियलमी के साथ और अधिक जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वनप्लस 2021 में वैश्विक परिचालन का ओप्पो में विलय कर लिया था, वहीं रियलमी ने इस साल की शुरुआत में इसमें शामिल हो गई।

फायदा 

स्थानीय स्तर पर होगा स्मार्टफोन का उत्पादन

मनीकंट्रोल को सूत्रों ने बताया, "भारत में विनिर्माण के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित करने को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही है और कंपनी इस साल के अंत तक स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।" सूत्रों के अनुसार, उत्पादन को स्थानीय स्तर पर करने के साथ-साथ इस पुनर्गठन का उद्देश्य निर्माण कार्यों को वितरण, बिक्री और बैकएंड कार्यों से अलग करना भी है।

रणनीति 

सरकार के निर्देशों के अनुरूप है रणनीति 

यह पुनर्गठन चीनी स्मार्टफोन कंपनियों पर सख्त नियामक निगरानी और सरकार द्वारा स्थानीयकरण पर बढ़ते जोर के बीच ओप्पो की भारत रणनीति में हो रहे बदलावों को दर्शाता है। सूत्रों के अनुसार, ओप्पो, एम्बर ग्रुप और भगवती प्रोडक्ट्स दोनों के साथ बातचीत कर रही है। भगवती के साथ साझेदारी परिचालन दृष्टि से अधिक व्यवहार्य प्रतीत होती है, क्योंकि इसकी चीन कंपनी हुआकिन के साथ पहले से ही साझेदारी है, जो ओप्पो और वीवो के लिए स्मार्टफोन डिजाइन करती है।

Advertisement