Loading...
OpenAI भर्ती विवाद को लेकर 300 करोड़ रुपये में DOJ से करेगी मामले का समझौता
OpenAI भर्ती विवाद को लेकर 300 करोड़ रुपये में DOJ से करेगी मामले का समझौता

OpenAI भर्ती विवाद को लेकर 300 करोड़ रुपये में DOJ से करेगी मामले का समझौता

Aug 05, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI कानूनी विवाद में घिर गई है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने कंपनी और उसकी एक सहयोगी इकाई के साथ 32 लाख डॉलर (लगभग 300 करोड़ रुपये) के समझौते की घोषणा की है। आरोप है कि कंपनी ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान अमेरिकी कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया और कुछ पदों पर अस्थायी रोजगार वीजा वाले विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता दी। इसी मामले को लेकर सरकार ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है।

मामला

क्या है पूरा मामला?

DOJ के अनुसार, जिन पदों पर विदेशी कर्मचारियों की भर्ती की जानी थी, उन नौकरियों का सही तरीके से सार्वजनिक विज्ञापन नहीं किया गया।

आरोप है कि कुछ आवेदनों के लिए कागजी आवेदन मंगाए गए, जबकि दूसरे पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए गए।

जांच एजेंसी का कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण योग्य अमेरिकी उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं मिल पाया और उनके साथ भेदभाव हुआ। इसी वजह से कंपनी पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

समझौता

समझौते में OpenAI को क्या करना होगा?

समझौते के तहत OpenAI अब सभी संबंधित नौकरियों की जानकारी अपनी सार्वजनिक वेबसाइट पर जारी करेगा और ऑनलाइन आवेदन भी स्वीकार करेगा।

कंपनी को अपने कर्मचारियों को भेदभाव विरोधी नियमों की ट्रेनिंग भी देनी होगी।

इसके अलावा, OpenAI 12 लाख डॉलर (लगभग 110 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरेगी और 20 लाख डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये) का एक विशेष फंड भी बनाएगी, जिससे प्रभावित योग्य आवेदकों को आर्थिक सहायता दी जा सकेगी।

ADVERTISEMENT

कार्रवाई

पहले भी कई कंपनियों पर हुई कार्रवाई

अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि वह ऐसे सभी आवेदनों की समीक्षा करेगा, जिनमें भेदभाव की शिकायत की गई है।

इससे पहले मेटा और ऐपल जैसी बड़ी टेक कंपनियां भी इसी तरह के मामलों में समझौता कर चुकी हैं। अमेरिका में विदेशी कर्मचारियों की भर्ती और वीजा नियमों को लेकर लगातार सख्ती बढ़ रही है।

ऐसे मामलों में सरकार अब कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है और नियमों के पालन की लगातार निगरानी करेगी।

ADVERTISEMENT