LOADING...
OpenAI ने अमेजन के साथ AI गठबंधन को किया और मजबूत
OpenAI ने अमेजन के साथ AI साझेदारी को और मजबूत किया है

OpenAI ने अमेजन के साथ AI गठबंधन को किया और मजबूत

Apr 29, 2026
10:35 am

क्या है खबर?

अमेजन ने ChatGPT निर्माता OpenAI के साथ अपनी साझेदारी के बड़े विस्तार की घोषणा की है। यह कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी द्वारा माइक्रोसॉफ्ट से अपने संबंधों को शिथिल करने लिए किए गए नए समझौते के बाद उठाया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने कहा कि अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन, अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के साथ सहयोग में AI एजेंट्स के लिए एक नया प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा, जो अपने आप कंप्यूटर-आधारित काम कर सकते हैं।

खुशी 

नए समझौते से अमेजन को होगा फायदा

नए समझौते के बाद OpenAI ने घोषणा की कि उसके प्रमुख निवेशक और क्लाउड पार्टनर माइक्रोसॉफ्ट के पास अब उसके किसी भी उत्पाद के अनन्य अधिकार नहीं हैं। इसके बाद अमेजन ने तुरंत ही खुशी जाहिर करना शुरू कर दिया। कंपनी के CEO एंडी जेसी ने एक ट्वीट में कहा कि यह एक बहुत ही दिलचस्प घोषणा थी। इस समझौते से AI कंपनी की वह समस्या हल हो गई, जिसमें AWS को उसके उत्पाद पेश करने की अनुमति देनी थी।

संबंध 

माइक्रोसॉफ्ट-OpenAI के संबंधों में आई दरार

अमेजन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में वादा किया है कि यह AWS और OpenAI के बीच गहरे सहयोग की शुरुआत है। खबरों के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट और OpenAI के रिश्ते में कुछ समय से खटास आ रही है और दोनों ही अपने-अपने साझेदार के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का सहारा ले रहे हैं। ऑल्टमैन की कंपनी ने अमेजन और ओरेकल का रुख किया है। दूसरी तरफ माइक्रोसॉफ्ट ने एंथ्रोपिक का सहारा लिया है।

Advertisement

समझौता 

नए समझौते से सीमित हुए संबंध   

नए समझौते के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अब ChatGPT निर्माता को अपने राजस्व का हिस्सा नहीं देगी। दूसरी तरफ OpenAI ने कहा कि वह 2030 तक माइक्रोसॉफ्ट को अपने राजस्व का एक हिस्सा देना जारी रखेगा, हालांकि इसकी दर सीमित रहेगी। AI कंपनी द्वारा बनाए गए उत्पाद सबसे पहले माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफॉर्म एज्योर पर उपलब्ध होंगे, जब तक माइक्रोसॉफ्ट आवश्यक क्षमताओं का समर्थन करने में असमर्थ न हो और ऐसा न करने का विकल्प चुने।

Advertisement