OpenAI के सेफ्टी सिस्टम्स के प्रमुख ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या रही थी भूमिका
क्या है खबर?
OpenAI में सेफ्टी सिस्टम्स के प्रमुख डेविड रॉबिन्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस साल कई बड़े अधिकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी छोड़ चुके हैं और रॉबिन्सन का जाना भी उसी सिलसिले का हिस्सा है। उनके इस्तीफे की असल वजह साफ नहीं है, लेकिन यह तेजी से विकसित हो रही AI टेक्नोलॉजी के असर को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुआ है। रॉबिन्सन मई, 2023 में पॉलिसी प्लानिंग के प्रमुख के तौर पर कंपनी से जुड़े थे।
भूमिका
कंपनी में क्या निभाई भूमिका?
OpenAI में अपने कार्यकाल के दौरान रॉबिन्सन ने सुरक्षा पारदर्शिता पर काम किया और कंपनी के मॉडल्स के बारे में जानकारी देने वाले 'सिस्टम कार्ड' तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कंपनी में पॉलिसी प्लानिंग के प्रमुख के तौर पर भी काम किया था।
बिजनेस इनसाइडर ने कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि उनके जाने से कंपनी की सुरक्षा टीम में बड़ा बदलाव आया है, जिसकी कमान अक्टूबर, 2024 से संभाली थी।
अनुभव
उच्च शिक्षा और शुरुआती करियर
रॉबिन्सन के पास प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में बैचलर डिग्री, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी, पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स (PPE) में BA और येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर (JD) की डिग्री है।
OpenAI में शामिल होने से पहले उन्होंने कई पदों पर काम किया, जिनमें 'द अमेरिकन' में प्रबंध संपादक, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पॉलिसी में सहायक निदेशक, कोविंगटन एंड बर्लिंग में समर एसोसिएट और येल लॉ स्कूल में विजिटिंग फेलो के पद शामिल हैं।