OpenAI ने फंडिंग का लक्ष्य 10 अरब डॉलर घटाया, जानिए क्या है वजह
क्या है खबर?
टेक शेयरों में गिरावट के बीच OpenAI ने अपने हालिया फंडिंग राउंड के लक्ष्य को 10 अरब डॉलर (करीब 950 अरब रुपये) कम कर दिया है। अब कंपनी 1,250 अरब डॉलर (करीब 1.1 लाख अरब रुपये) के मूल्यांकन पर 20 अरब डॉलर (करीब 1,900 अरब रुपये) जुटाने की कोशिश कर रही है। पहले ChatGPT निर्माता 1,400 अरब डॉलर (करीब 1.3 लाख अरब रुपये) के मूल्यांकन पर 30 अरब डॉलर (करीब 2,850 अरब रुपये) जुटाने की योजना बना रही थी।
उम्मीद
निवेशक जता रहे यह उम्मीद
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, OpenAI ने निवेशकों के लिए फंडिंग राउंड में शामिल होने की समय-सीमा शुक्रवार तक तय की थी।
कुछ निवेशकों द्वारा निवेश घटाने के कारण 'फर्स्ट क्लोज' में 20 अरब डॉलर से कम राशि जुटने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के निवेशकों का एक समूह इस राउंड में सबसे बड़ा भागीदार बन सकता है, जिसमें सरकारी समर्थन वाला टेक्नोलॉजी फंड MGX भी शामिल है।
लक्ष्य
क्या है कंपनी का लक्ष्य?
रॉयटर्स के अनुसार, वह आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लाने में एंथ्रोपिक से आगे निकलने के लिए फंडिंग राउंड जल्द पूरा करने की कोशिश कर रही है क्योंकि दोनों ही एक जैसे निवेशकों को आकर्षित करने में जुटी हैं।
यह कटौती ऐसे समय में सामने आई है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी खर्च को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिकी टेक शेयरों में गिरावट देखी गई है।
शुक्रवार को टेक-हैवी नैस्डैक इंडेक्स में 2.9 फीसदी की गिरावट आई।