Page Loader
ओला इलेक्ट्रिक करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 500 लोगों की जा सकती है नौकरी
ओला इलेक्ट्रिक करेगी कर्मचारियों की छंटनी

ओला इलेक्ट्रिक करेगी कर्मचारियों की छंटनी, 500 लोगों की जा सकती है नौकरी

Jun 03, 2024
01:55 pm

क्या है खबर?

भारत में इस साल भी अलग-अलग कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही हैं। अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली भारतीय कंपनी ओला इलेक्ट्रिक भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही। रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक आने वाले हफ्तों में अपने संगठन में करीब 400-500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) से पहले अपने खर्च को नियंत्रित करना चाहती है।

विभाग

विभागों के बारे में नहीं है जानकारी 

इस छंटनी के तहत ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के किन-किन विभागों से कर्मचारियों की छंटनी करेगी, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों के एक हिस्से को कंपनी में किसी दूसरे पद पर नौकरी दी जा सकती है, लेकिन उनका वेतन कम होगा। ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल सभी राजस्व में लागत को कम करने पर जोर दे रहे हैं।

छंटनी

अप्रैल में भी कंपनी ने की थी छंटनी

अप्रैल में ओला कैब्स ने लगभग 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। ओला कैब्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हेमंत बख्शी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) कार्तिक गुप्ता भी कंपनी से बाहर हो गए थे। पिछले साल दिसंबर में अपने ड्राफ्ट IPO पेपर दाखिल करते समय, कंपनी ने कहा था कि अक्टूबर, 2023 तक उसके पास 3,733 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या कम करके कंपनी कैब और इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट का मुनाफा बढ़ाना चाह रही है।