अव्विफ्स के चौथे तिमाही के नतीजों से 9 फीसदी ऊपर चढ़े शेयर
अव्विफ्स स्पेस सॉल्यूशंस के शेयर मंगलवार (26 मई) को 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 394.35 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के चौथी तिमाही के शानदार नतीजों की वजह से शेयरों में यह उछाल आया है।
शुद्ध लाभ पिछले साल के 11.23 करोड़ रुपये से 107 फीसदी बढ़कर 23.24 करोड़ रुपये हो गया।
इसके अलावा, इस तिमाही में कंपनी का राजस्व भी 21 फीसदी बढ़ा है। यह बढ़ोतरी को-वर्किंग और उससे जुड़ी सेवाओं की जबरदस्त मांग के कारण हुई है।
ऐसा रहा कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2026
अव्विफ्स के लिए वित्त वर्ष 2026 अब तक का सबसे बेहतरीन साल साबित हुआ है। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 24 फीसदी बढ़कर 1,493 करोड़ रुपये हो गया और शुद्ध लाभ (PAT) भी 66 फीसदी बढ़कर 71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
कंपनी ने इस दौरान जबरदस्त विस्तार भी किया और पूरे भारत में 41 नए केंद्र खोलकर 30,000 सीटें और जोड़ दीं। अब इसके पास देश के 18 शहरों में कुल 266 केंद्र हैं।
बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अब अव्विफ्स से जुड़ने लगी हैं, जिससे कंपनी के किराये से होने वाली कुल कमाई का करीब एक चौथाई हिस्सा इन्हीं से आता है।